ईरान के ख़िलाफ़ जंग के बाद अमेरिका और यूरोप की बुरी हाल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143428-ईरान_के_ख़िलाफ़_जंग_के_बाद_अमेरिका_और_यूरोप_की_बुरी_हाल
पार्सटुडे- विदेशमंत्री ने एक संदेश में ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध के बाद अमेरिका और यूरोप की बुरी हालत को बयान किया है।
(last modified 2026-03-23T08:05:18+00:00 )
Mar १४, २०२६ १६:०१ Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेशमंत्री सैयद अब्बास अराक़ची
    ईरान के विदेशमंत्री सैयद अब्बास अराक़ची

पार्सटुडे- विदेशमंत्री ने एक संदेश में ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध के बाद अमेरिका और यूरोप की बुरी हालत को बयान किया है।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने सोशल प्लेटफ़ार्म पर लिखा कि अमेरिका ने महीनों दबाव और ज़ोर-ज़बरदस्ती से प्रयास किया कि भारत रूस से तेल न ख़रीदे परंतु ईरान से जंग के दो हफ्ते बाद ही अब अमेरिका भारत सहित दुनिया से रूस का कच्चा तेल ख़रीदने के लिए अनुरोध कर रहा है।

 

अराक़ची ने आगे लिखाः यूरोप सोच रहा था कि वह ईरान के ख़िलाफ़ ग़ैर क़ानूनी युद्ध का समर्थन करके रूस के मुक़ाबले में अमेरिका का समर्थन प्राप्त कर लेगा।

 

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि उनकी बुरी हालत है। MM