क़ालीबाफ़ः अमेरिका क्षेत्र में असुरक्षा का स्रोत है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143434-क़ालीबाफ़ः_अमेरिका_क्षेत्र_में_असुरक्षा_का_स्रोत_है
पार्सटुडे- ईरानी संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ वाशिंग्टन और तेलअवीव की जंग ने साबित कर दिया कि हमारे क्षेत्र में अमेरिकी छावनियां किसी की रक्षा नहीं कर रही हैं।
(last modified 2026-03-15T11:58:17+00:00 )
Mar १५, २०२६ १७:२५ Asia/Kolkata
  • ईरानी संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़
    ईरानी संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़

पार्सटुडे- ईरानी संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ वाशिंग्टन और तेलअवीव की जंग ने साबित कर दिया कि हमारे क्षेत्र में अमेरिकी छावनियां किसी की रक्षा नहीं कर रही हैं।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने सोशल प्लेटफ़ार्म एक्स पर लिखा कि इस जंग ने साबित कर दिया कि हमारे क्षेत्र में अमेरिकी छावनियां किसी की रक्षा नहीं कर रही हैं और वे असुरक्षा का स्रोत व जड़ हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि अमेरिका सबको इस्राईल की भेंट चढ़ा रहा है और इस्राईल के अलावा किसी को महत्व नहीं दे रहा है। अमेरिका जिसे भी वस्त्र पहनाये वास्तविक अर्थों में वह निरवस्त्र है। MM