पिज़िश्कियानः जो भी नष्ट किये हैं उससे बेहतर बनायेंगे
Mar १५, २०२६ १९:३० Asia/Kolkata
-
ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान
पार्सटुडे- ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के अच्छे व प्रतिष्ठित लोगो आप के साथ इस संवेदनशील समय से गुज़र जायेंगे और जो भी बर्बाद किये हैं उसे पहले से बेहतर बनायेंगे।
पार्सटुडे के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान ने शनिवार को जंग के 15वें दिन सोशल प्लेटफ़ार्म एक्स पर एक ट्वीट प्रकाशित किया और ईरानी लोगों को संबोधित करते हुए लिखा कि थोपी गयी जंग के 15 दिन गुज़रने और परिवहन और संपर्क के क्षेत्र में कठिनाइयों के बावजूद सरकार में सहयोगियों की मदद से लोगों तक सेवा पहुंचाने में विघ्न उत्पन्न नहीं हुआ है। MM
टैग्स