पिज़िश्कियानः अतिक्रमणकारियों का मुक़ाबला करने में संकोच से काम नहीं लेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143450-पिज़िश्कियानः_अतिक्रमणकारियों_का_मुक़ाबला_करने_में_संकोच_से_काम_नहीं_लेंगे
पार्सटुडे- ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र, सरकार और इस देश की सशस्त्र सेनायें कभी भी तनाव और लड़ाई के प्रयास में नहीं रही हैं परंतु अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में और इसी प्रकार देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी प्रकार के संकोच से काम नहीं ले रही हैं।
(last modified 2026-03-23T08:07:35+00:00 )
Mar १७, २०२६ ००:०२ Asia/Kolkata
  • मसऊद पिज़िश्कियान और मैक्रां ईरान और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष
    मसऊद पिज़िश्कियान और मैक्रां ईरान और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष

पार्सटुडे- ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र, सरकार और इस देश की सशस्त्र सेनायें कभी भी तनाव और लड़ाई के प्रयास में नहीं रही हैं परंतु अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में और इसी प्रकार देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी प्रकार के संकोच से काम नहीं ले रही हैं।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान और उनके फ्रांसीसी समकक्ष एमानोएल मैक्रां ने टेलीफोनी वार्ता में क्षेत्रीय हालात की समीक्षा की।

 

ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान ने इस टेलीफोनी वार्ता में कहा कि अतिक्रमणकारी यथावत आम नागरिक केन्द्रों पर हमले कर रहे हैं और उदाहरण के तौर पर उन्होंने दो ईरानी द्वीपों ख़ार्क और बुमूसा पर हमले की ओर संकेत किया और कहा कि यह हमले फार्स खाड़ी के कुछ देशों की भूमि का प्रयोग करके किये गये हैं और ईरान पर हमला करने के लिए अपनी ज़मीन और संभावनाओं को अमेरिका के हवाले कर देना अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और अच्छे पड़ोस के सिद्धांत के खिलाफ़ है।

 

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि ग़ज़्ज़ा और लेबनान के लोगों की हत्या करके और ईरानी राष्ट्र के खिलाफ़ दो युद्ध आरंभ करके ज़ायोनी सरकार क्षेत्र में असुरक्षा व अशांति का कारण है। इसी प्रकार राष्ट्रपति ने क्षेत्र में अमेरिका और ज़ायोनी सरकार के अपराधों के समर्थन पर आधारित कुछ यूरोपीय देशों के विनाशकारी क्रिया कलापों की आलोचना की और इन देशों का अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के प्रति कटिबद्ध रहने का आह्वान किया।  

 

इस टेलीफ़ोनी वार्ता में फ्रांस के राष्ट्रपति एमानोएल मैक्रां ने भी इस जंग के समाप्त होने और तनाव के कम करने की आवश्यकता पर बल दिया और क्षेत्र में स्थिति के जटिल होने, हुर्मुज़ स्ट्रेट की वर्तमान स्थिति और इसी प्रकार लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन और इस्राईल के मध्य जारी लड़ाई के प्रति चिंता जताई। MM