सिपाहे पासदारान के प्रवक्ता सरदार नाईनी शहीद हो गये
ईरान की इस्लामी क्रांति सेना सिपाहे पासदारान के प्रवक्ता मेजर सरदार मोहम्मद अली नाईनी शहीद हो गये।
पार्सटुडे- सिपाहे पासदारान ने अपने संदेश में सरदार मोहम्मद अली नाईनी की शहादत की सूचना देते हुए बल देकर कहा है कि चार दशकों से अधिक समय से इस शूरवीर के अनथक प्रयासों ने जेहाद और परित्याग के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है।
सिपाहे पासदारान के जनसंपर्क विभाग के बयान में आया है कि सरदार मेजर मोहम्मद अली नाईनी पवित्र रमज़ान महीने के अंतिम दिन की भोर में अमेरिका और इस्राईल के आतंकवादी हमले में शहीद हो गये।
इसी प्रकार सिपाहे पासदारान ने अपने बयान में ईरानी सेना के सर्वोच्च नेता व कमांडर, उनके गणमान्य परिजनों, सिपाहे पासदारान के कमांडरों, संचार माध्यमों और इसी प्रकार ईरानी लोगों को उनकी शहादत की बधाई और सांत्वना दी है।
सिपाहे पासदारान के बयान में आया है कि सरदार नाईनी ने इराक़ द्वारा ईरान पर थोपे गये आठ वर्षीय युद्ध के दौरान और इसी प्रकार हालिया दो वर्षों के दौरान, वादये सादिक़ एक, दो, तीन और चार के दौरान उल्लेखनीय व अविस्मरणीय भूमिका निभाई। MM