संसद सभापति क़ालीबाफ़ः अमेरिका से कोई वार्ता नहीं हुई है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143494-संसद_सभापति_क़ालीबाफ़ः_अमेरिका_से_कोई_वार्ता_नहीं_हुई_है
पार्सटुडे- संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने कहा है कि अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हुई है।
(last modified 2026-03-23T18:31:32+00:00 )
Mar २३, २०२६ २३:५६ Asia/Kolkata
  •  संसद सभापति क़ालीबाफ़
    संसद सभापति क़ालीबाफ़

पार्सटुडे- संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने कहा है कि अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हुई है।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने सोशल प्लेटफ़ार्म X पर लिखा कि हमारे लोग अतिक्रमणकारियों को एसा सबक सिखाये जाने के इच्छुक हैं जिससे वे पछता जायें।

 

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारे समस्त अधिकारी इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अपने नेता और लोगों के पीछे मज़बूती से खड़े हैं।

 

संसद सभापति ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि अमेरिका से कोई बात नहीं हुई है। यह फ़ेक न्यूज़ करों और तेल की मंडियों को प्रभावित करने और उस दलदल से निकलने के लिए चलाई जा रही है जिसमें अमेरिका और इस्राईल फंस चुके हैं। MM