अमेरिका से कोई वार्ता नहीं हुई हैः बक़ाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143496-अमेरिका_से_कोई_वार्ता_नहीं_हुई_हैः_बक़ाई
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बक़ाई ने इस बात का कड़ाई से खंडन किया है कि अमेरिका से कोई बातचीत हुई है।
(last modified 2026-03-23T18:57:10+00:00 )
Mar २४, २०२६ ००:२५ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बक़ाई
    विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बक़ाई

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बक़ाई ने इस बात का कड़ाई से खंडन किया है कि अमेरिका से कोई बातचीत हुई है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान की मूलभूत सुविधाओं पर हमला करने से ट्रंप के पीछे हटने की धमकियों के बारे में इर्ना के पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि पिछले कई दिनों के दौरान दोस्त देशों के ज़रिये जंग बंद करने के लिए अमेरिकी मांगें प्राप्त हुई हैं जिनका ईरानी दृष्टिकोण के अनुसार जवाब दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि उनके जवाब में ईरान की मूलभूत सुविधाओं पर हर प्रकार के हमले के बदतरीन परिणाम के बारे में ज़रूरी चेतावनी भी दी गयी और सचेत किया गया कि ऊर्जा के बुनियादी ढांचे के खिलाफ़ हर कार्यवाही का ईरान की सशस्त्र सेना अविलंब करारा और प्रभावी जवाब देगी।

 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि थोपे गये युद्ध के पिछले 24 दिनों में अमेरिका से किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई है।

 

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हुर्मुज़ स्ट्रेट के बारे में हमारे दृष्टिकोण और युद्ध समाप्त करने की शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। MM