ईरानी राष्ट्रपति और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने टेलीफ़ोनी वार्ता की
-
ईरानी राष्ट्रपति और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री
पार्सटुडे- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने ईरानी राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान से टेलीफ़ोनी वार्ता में ईदे फ़ित्र और नौरोज़ की मुबारकबाद दी और अमेरिका और ज़ायोनी सरकार के हमलों के नतीजे में अस्तित्व में आने वाली स्थिति के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।
पार्सटुडे के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सचिव ने बताया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने ईरानी राष्ट्रपति से टेलीफ़ोनी वार्ता में पड़ोसी और मित्र देश की हैसियत से ईरानी लोगों के साथ पाकिस्तान की समरसता की घोषणा की।
इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इसी के साथ इंसानी जानों के नुकसान पर सांत्वना पेश की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ और कामना की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इस टेलीफोनी वार्ता में पाकिस्तान के कूटनयिक प्रयासों को साझा किया और विश्वास दिलाया कि इस्लामाबाद इलाक़े में शांति स्थापित करने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा। MM