जनरल अब्दुल्लाही: दुश्मन के लिए जहन्नम के दरवाज़े खुल जाएंगे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143600-जनरल_अब्दुल्लाही_दुश्मन_के_लिए_जहन्नम_के_दरवाज़े_खुल_जाएंगे
ईरान के केंद्रीय कमांड मुख्यालय के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और उसके सहयोगी हमला करते हैं तो उनकी सभी बुनियादी संरचनाओं को बिना किसी सीमा के लगातार और विनाशकारी हमलों का निशाना बनाया जाएगा।
(last modified 2026-04-05T07:31:01+00:00 )
Apr ०५, २०२६ १२:५१ Asia/Kolkata
  • ईरान के केंद्रीय कमांड मुख्यालय के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही
    ईरान के केंद्रीय कमांड मुख्यालय के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही

ईरान के केंद्रीय कमांड मुख्यालय के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और उसके सहयोगी हमला करते हैं तो उनकी सभी बुनियादी संरचनाओं को बिना किसी सीमा के लगातार और विनाशकारी हमलों का निशाना बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल देश के अधिकारों और राष्ट्रीय संपत्तियों की रक्षा में एक पल की भी देरी नहीं करेंगे और हर हमलावर को जवाब देंगे।

अब्दुल्लाही ने जोर देकर कहा कि अब तक जो भी कहा गया है, उसे अमल में लाया गया है और इसका सीधा मतलब है: “तुम्हारे लिए जहन्नम के दरवाज़े खुल जाएंगे।” mm