अमेरिका का पायलट बचाने का प्रयास विफ़ल
Apr ०५, २०२६ १३:५५ Asia/Kolkata
-
केन्द्रीय सैन्य कमान ख़ातुल अंबिया के प्रवक्ता कर्नल इब्राहीम ज़ुलफ़ेक़ारी
ईरान के इस्फ़हान प्रांत में एक दुश्मन विमान को, जो एक गिराए गए अमेरिकी पायलट को बचाने आया था, भी मार गिराया गया।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की केन्द्रीय सैन्य कमान ख़ातुल अंबिया के प्रवक्ता कर्नल इब्राहीम ज़ुलफ़ेक़ारी ने कहा कि समय पर सिपाहे पासदारान, सेना और सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा की गयी संयुक्त कार्यवाही की वजह से अमेरिका के गिराये गये युद्धक विमान के चालक को बचाने की कार्यवाही नाकाम हो गयी।
उन्होंने कहा कि दो ब्लैक हाक हेलीकाप्टरों और एक सेना के मालवाहक विमान सी 130 को लक्ष्य बनाकर तबाह कर दिया गया। MM
टैग्स