मुतक्की: होर्मुज़ जलडमरूमध्य का नियंत्रण ईरान के प्रबंधन में है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143662-मुतक्की_होर्मुज़_जलडमरूमध्य_का_नियंत्रण_ईरान_के_प्रबंधन_में_है
पार्सटुडे – ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के आईपीयू यानी अंतर-संसदीय संघ के कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष ने कहा: आईपीयू को अमेरिकी सरकार के आतंकवाद के खिलाफ़ सख्त रुख अपनाना चाहिए।
(last modified 2026-04-18T10:41:14+00:00 )
Apr १८, २०२६ १६:०८ Asia/Kolkata
  • मनूचहर मुतक्की
    मनूचहर मुतक्की

पार्सटुडे – ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के आईपीयू यानी अंतर-संसदीय संघ के कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष ने कहा: आईपीयू को अमेरिकी सरकार के आतंकवाद के खिलाफ़ सख्त रुख अपनाना चाहिए।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के आईपीयू यानी अंतर-संसदीय संघ के कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष मनूचहर मुतक्की ने अंतर-संसदीय संघ की आम सभा में यह कहते हुए कि होर्मुज जलडमरूमध्य का नियंत्रण ईरान के पास और उसके प्रबंधन में है, कहा: यह आवश्यक है कि आईपीयू अमेरिका के सरकारी आतंकवाद और इज़राइली शासन के खिलाफ़ सख्त रुख अपनाए।

मुतक्की ने कहा: होर्मुज जलडमरूमध्य का नियंत्रण इस्लामी गणराज्य ईरान के पास है और जहाजों को सुरक्षित आवागमन और ईरान के प्रबंधन का लाभ उठाने के लिए उन्हें ईरान को भुगतान करना होगा। MM