इराक़ची: अमेरिका की 'आज़ादी योजना' गतिरोध की योजना है
-
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची
पार्स टुडे – ईरान के विदेश मंत्री ने एक संदेश में लिखा: होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिका की 'आज़ादी योजना' वास्तव में 'गतिरोध की योजना' है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची ने सोमवार रात को एक्स पर एक संदेश में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज़ों को पार कराने के लिए अमेरिकी सेना की तथाकथित योजना का ज़िक्र करते हुए लिखा: 'आज़ादी योजना' या 'गतिरोध की योजना'? होर्मुज जलडमरूमध्य के घटनाक्रम स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि एक राजनीतिक संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं होता।
ईरान के विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा: जबकि पाकिस्तान के प्रयासों से बातचीत आगे बढ़ रही है, अमेरिका को सतर्क रहना चाहिए कि वह बुरे चाहने वालों के हाथों फिर से एक दलदल में न घसीटा जाए; संयुक्त अरब अमीरात को भी ऐसा ही करना चाहिए।
इराक़ची ने आगे कहा: आज़ादी योजना, गतिरोध की योजना है। mm