अराक़ची और यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख के बीच टेलीफोन वार्ता
पार्स टुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराक़ची और यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काया कलास के बीच टेलीफोन वार्ता में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर बातचीत हुई।
पार्स टुडे के अनुसार इस टेलीफोन वार्ता में ईरान के विदेश मंत्री ने कैस्पियन सागर में इस्लामिक गणराज्य ईरान के एक व्यापारिक जलयान पर यूक्रेनी शासन के सैन्य हमले की दृढ़ और कड़ी निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूरोपीय संघ और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से निर्णायक प्रतिक्रिया तथा इस आपराधिक कृत्य के कर्ताओं और समर्थकों को जवाबदेह ठहराने की मांग की।
दोनों पक्षों ने इस्लामिक गणराज्य ईरान के सशस्त्र बलों द्वारा ईरान के खिलाफ़ अमेरिकी आक्रमणों के जवाब के बाद फार्स की खाड़ी और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए तनावों के प्रबंधन के लिए राजनयिक पहल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। mm