ईरान और ओमान के बीच जारी वार्ता सकारात्मक हैः विदेश मंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i145634-ईरान_और_ओमान_के_बीच_जारी_वार्ता_सकारात्मक_हैः_विदेश_मंत्रालय
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन आवागमन के आयोजन के उद्देश्य से ईरान और ओमान की वार्ता जारी रहने की सूचना दी और उस संबंध में जारी वार्ता को सकारात्मक बताया।
(last modified 2026-08-06T06:11:43+00:00 )
Aug ०६, २०२६ ११:३९ Asia/Kolkata
  • ईरान और ओमान के बीच जारी वार्ता सकारात्मक हैः विदेश मंत्रालय

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन आवागमन के आयोजन के उद्देश्य से ईरान और ओमान की वार्ता जारी रहने की सूचना दी और उस संबंध में जारी वार्ता को सकारात्मक बताया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने ईरान और ओमान की वार्ता के नवीनतम विवरणों के बारे में कहा कि ये वार्ताएँ होर्मुज़ जलडमरूमध्य के दो तटवर्ती देशों के बीच वार्ता के रूप में जहाजों के लिए सुरक्षित आने-जाने के मार्गों के निर्धारण पर केंद्रित है, एक ऐसा मार्ग जो संप्रभु अधिकारों को सुनिश्चित करते हुए ईरान और ओमान की राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को भी ध्यान में रखेगा।

 

उन्होंने यह कहते हुए कि वार्ता अब तक तकनीकी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर सकारात्मक मानी जाती है, कहा कि ईरान ओमान के सहयोग से इस रणनीतिक मार्ग में नौवहन आवागमन के प्रबंधन के लिए भविष्य की व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक तंत्र विकसित करने का प्रयास कर रहा है और इन वार्ताओं के अंतिम परिणामों को अंतिम रूप देने के बाद सूचित किया जाएगा। mm