ईरान और क़तर के विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i146440-ईरान_और_क़तर_के_विदेश_मंत्रियों_की_मुलाक़ात
पार्स टुडे – क़तर के विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष से मुलाक़ात की और प्रमुख क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
(last modified 2026-08-27T13:38:40+00:00 )
Aug २७, २०२६ १९:०६ Asia/Kolkata
  • ईरान और क़तर के विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात
    ईरान और क़तर के विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात

पार्स टुडे – क़तर के विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष से मुलाक़ात की और प्रमुख क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, क़तर सरकार के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने गुरुवार दोपहर ईरान के इस्लामी गणराज्य के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास इराक़ची से मुलाक़ात और बातचीत की।

रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने बुधवार को इस यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए ईरान-क़तर के बीच चल रही निरंतर वार्ता के दायरे में बताया, और स्पष्ट किया कि क़तर के प्रधानमंत्री ईरानी अधिकारियों के साथ अपनी बैठक में क़तर की मध्यस्थता पहलों और प्रयासों तथा क्षेत्र के अन्य विकासों पर चर्चा करेंगे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।