कमांडर रज़ाई की चेतावनी: ग़ाज़ा के क़साई की मेज़बानी न करें
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i147410-कमांडर_रज़ाई_की_चेतावनी_ग़ाज़ा_के_क़साई_की_मेज़बानी_न_करें
पार्सटुडे – ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने संयुक्त अरब अमीरात को चेतावनी दी कि ग़ज़ा के क़साई की मेज़बानी के सकारात्मक परिणाम नहीं होंगे।
(last modified 2026-10-01T09:18:43+00:00 )
Oct ०१, २०२६ १४:४६ Asia/Kolkata
  • कमांडर मोहसिन रज़ाई, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव
    कमांडर मोहसिन रज़ाई, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव

पार्सटुडे – ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने संयुक्त अरब अमीरात को चेतावनी दी कि ग़ज़ा के क़साई की मेज़बानी के सकारात्मक परिणाम नहीं होंगे।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सरलश्कर मोहसिन रज़ाई ने अपने सोशल मीडिया पेज पर संयुक्त अरब अमीरात को संबोधित करते हुए लिखा कि जिस प्रकार अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मेज़बानी ने आपके लिए सुरक्षा नहीं लाई है, उसी प्रकार "ग़ज़ा के क़साई" की मेज़बानी के भी सकारात्मक परिणाम नहीं होंगे।

 

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने संयुक्त अरब अमीरात को चेतावनी दी कि हाल के युद्ध से सबक लें, युद्ध शुरू करने से बाज़ आएं और ईरानी द्वीपों के बारे में निराधार दावे करने से बचें! mm