फ़्रान्सीसी नेताओं से ज़रीफ़ की मुलाक़ात
ईरान के विदेश मंत्री ने पेरिस में फ़्रान्स के उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात में विभिन्न मामलों पर विचार विमर्श किया है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपनी तीसरी यूरोपीय यात्रा में फ़्रान्स के विदेश मंत्री जान मार्क आयरो से मुलाक़ात में दोनों देशों के आपसी रुचि के विषयों के बारे में बात चीत की। उन्होंने इसी तरह इस देश के राष्ट्रपति फ़्रान्सवा ओलान्द से भी मुलाक़ात की। ज़रीफ़ ने फ़्रान्स के संसद सभापति, सिनेट के प्रमुख और संसद के विदेशी मामलों के आयोग के प्रमुख से भी मुलाक़ात की और विभिन्न मामलों पर विचार विमर्श किया।
ईरान के विदेश मंत्री फ़्रान्स की यात्रा के बाद हाॅलेंड की राजधानी एम्सटर्डम जाएंगे और वहां के उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद अगले दिन शंघाई सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज़बेकिस्तान की राजधानी ताश्क़ंद जाएंगे। (HN)