बहरैन में स्थिति अत्यन्त खेदजनक, विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने बहरैन में हालात को अत्याधिक खेदजनक बताया है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरुवार को हालैंड के अपने समकक्ष बर्ट कोइनडर्स के साथ हेग में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बहरैन की जनता के लिए शांतिपूर्ण विरोध का रास्ता बंद हो गया है और यह हालत बहुत की खेदजनक है।
ईरानी विदेशमंत्री ने बल दिया कि बहरैन पर सऊदी अरब के हमले के समय से विदेशी दबाव के कारण इस देश की जनता के लिए शांतिपूर्ण विरोध का दरवाज़ा बंद हो गया है और ईरान का यह मानना है कि यह स्थिति बहुत खतरनाक है और विश्व समुदाय को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
ईरान के विदेशमंत्री डॅाक्टर जवाद ज़रीफ़ ने ब्रिटेन में जनमत संग्रह के बारे में भी कहा कि युरोपीय संघ से जुड़े रहने या बाहर निकलने के बारे में फैसला, इस देश की जनता पर निर्भर है और दूसरों को इस बारे में फैसला करने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने इसी प्रकार हालैंड के साथ ईरान के संबंधों को गहरा और सदभावना पूर्ण बताया और कहा कि दोनों देशों के मध्य परस्पर सहयोग के बहुत से अवसर हैं जिन से लाभ उठाया जाना चाहिए। (Q.A.)