आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में इराक़ का समर्थन करते रहेंगे, ईरान 
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i15823-आतंकवाद_के_ख़िलाफ़_लड़ाई_में_इराक़_का_समर्थन_करते_रहेंगे_ईरान
बग़दाद में वरिष्ठ ईरानी कूटनयिक ने दाइश के ख़िलाफ़ जंग के मैदान में इराक़ी सेना की सफलता की सराहना करते हुए, कहा है कि तेहरान आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में इस देश का समर्थन जारी रखेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१६ ०७:५० Asia/Kolkata
  • (फ़ाइल फ़ोटो)
    (फ़ाइल फ़ोटो)

बग़दाद में वरिष्ठ ईरानी कूटनयिक ने दाइश के ख़िलाफ़ जंग के मैदान में इराक़ी सेना की सफलता की सराहना करते हुए, कहा है कि तेहरान आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में इस देश का समर्थन जारी रखेगा।

इराक़ में ईरानी राजदूत हसन दानाईफ़र ने शनिवार को इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी से मुलाक़ात में यह बात कही।

 

इराक़ी प्रधान मंत्री के कार्यालय से जारी हुए बयान के अनुसार, शनिवार को हुयी इस बैठक के बाद, दोनों पक्षों के बीच आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई और दाइश के ख़िलाफ़ इराक़ी सेना की कार्यवाही पर चर्चा हुयी।

बातचीत के दौरान, दानाईफ़र ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में इराक़ी राष्ट्र और सरकार का साथ देने के ईरान के संकल्प पर बल दिया और आतंकियों के ख़िलाफ़ ताज़ा सफलता की सराहना की।

 

इसी प्रकार दोनों अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय संबंध को मज़बूत बनाने और बिजली के क्षेत्र में सहयोग तथा क्षेत्र में विकास के मार्गों पर चर्चा हुयी।

 

ज्ञात रहे कि इराक़ का पश्चिमी और उत्तरी भाग जून 2014 से, जब से इस देश में दाइश का आतंक शुरु हुआ है, हिंसा से प्रभावित है।

इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बल संयुक्त कार्यवाही के ज़रिए आतंकियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को आज़ाद कराने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अनेक क्षेत्रों से आतंकियों का सफ़ाया किया है।

 

दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में ईरान परामर्श दाता के तौर पर इराक़ की मदद कर रहा है। (MAQ/N)