ईरान ने ढाका के आतंकवादी हमले की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i16570-ईरान_ने_ढाका_के_आतंकवादी_हमले_की_निंदा_की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बांग्लादेश की राजधानी में होने वाले आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१६ १२:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान ने ढाका के आतंकवादी हमले की निंदा की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बांग्लादेश की राजधानी में होने वाले आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

बहराम क़ासेमी ने ढाका में होने वाले आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए इस हमले के प्रभावितों के परिजनों और बांग्लादेश सरकार एवं वहां की जनता के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि ढाका की आतंकवादी घटना ने आतंकवाद की कुरूप छवि को पुनः उजागर किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस हमले से फिर यह सिद्ध हो गया कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ का मुक़ाबला करने के लिए सभी देशों को एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकफ़ीरी आतंकवादी घटनाओं ने पूरे विश्व में अशांति पैदा कर दी है जिससे मुक़ाबला आवश्यक है।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार की रात आतंकवादियों ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कूटनैतिक क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस द्वारा बंधकों को स्वतंत्र कराने वाली कार्यवाही में 20 लोग मारे गए।