पश्चिमी ईरान में आतंकी हमले के 3 संदिग्ध धरे गए
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i18565-पश्चिमी_ईरान_में_आतंकी_हमले_के_3_संदिग्ध_धरे_गए
ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी ने पश्चिमी प्रांत किरमानशाह में ईरानी सांसद पर हालिया आतंकी हमले के 3 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०१६ ०५:१३ Asia/Kolkata
  • 10 जुलाई 2016 को ईरानी सांसद फ़लाहतपीशे को ले जाने वाली गाड़ी की सीट पर ख़ून के धब्बे और गोली से टूटे शीशे नज़र आ रहे हैं
    10 जुलाई 2016 को ईरानी सांसद फ़लाहतपीशे को ले जाने वाली गाड़ी की सीट पर ख़ून के धब्बे और गोली से टूटे शीशे नज़र आ रहे हैं

ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी ने पश्चिमी प्रांत किरमानशाह में ईरानी सांसद पर हालिया आतंकी हमले के 3 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया है।

आईआरजीसी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रमज़ान शरीफ़ ने शनिवार को बताया कि इन 3 लोगों को किरमानशाह में गिरफ़्तार किया गया जिन पर सांसद हशमतुल्लाह फ़लाहतपीशे पर घातक हमले की कोशिश में लिप्त होने का संदेह है। फ़लाहतपीशे पश्चिमी प्रांत कीरमानशाह के इस्लामाबादे ग़र्ब इलाक़े से सांसद हैं जिन पर इसी महीने हमला हुआ था।

आईआरजीसी के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी हमले की जांच जारी है जिसका नतीजा जल्द से जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।

 

ज्ञात रहे 10 जुलाई 2016 को फ़लाहतपीशे पर उस समय जानलेवा हमले की कोशिश हुयी जब वे गाड़ी से रिजाब गांव जा रहे थे। इस हमले में वह बच गए किन्तु उनकी गाड़ी में बैठे कई लोग हताहत व घायल हुए।  उनकी गाड़ी में दलाहू ज़िले के राज्यपाल फ़रामर्ज़ अकबरी और किरमानशाह प्रांत के मत्सय उद्योग के महानिदेशक फ़रज़ाद अफ़ज़ली सहित कई यात्री घायल हुए जबकि दलाहू राज्यपाल कार्यालय और दलाहू पशु चिकित्सा विभाग के एक एक कर्मचारी हताहत हुए।

 

ईरान के दुश्मनों द्वारा समर्थित आतंकवादी गुट हालिया कुछ महीनों से ईरान की सुरक्षा स्थिति को ख़राब करने के लिए, ज़्यादातर इस देश के सीमावर्ती इलाक़ों में आतंकी कृत्य कर रहे हैं। (MAQ/N)