विदेशमंत्री स्वदेश वापस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i19087-विदेशमंत्री_स्वदेश_वापस
ईरान के विदेशमंत्री अफ़्रीकी देशों की यात्रा पूरी करके शुक्रवार को स्वदेश वापस आ गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१६ ०७:२५ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री स्वदेश वापस

ईरान के विदेशमंत्री अफ़्रीकी देशों की यात्रा पूरी करके शुक्रवार को स्वदेश वापस आ गए।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, रविवार को एक आर्थिक शिष्टमण्डल के साथ पश्चिमी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकले थे।  छह दिवसीय इस यात्रा का उद्देश्य अफ्रीकी देशों के साथ संबन्धों को मज़बूत बनाना था।

अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ नाइजीरिया पहुंचे जहां पर उन्होंने इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ताएं कीं।  नाइजीरिया के बाद ज़रीफ़ घाना, गीनी कोनाकरी और माली की यात्रा पर गए।  इस यात्रा के दौरान उन्होंने इन देशों के अधिकारियों से द्विपक्षीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया।