ब्रिटेन मानवाधिकार संगठनों में सदस्यता के लायक़ नहीं हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20992-ब्रिटेन_मानवाधिकार_संगठनों_में_सदस्यता_के_लायक़_नहीं_हैः_ईरान
ईरान की न्याय पालिका की मानवाधिकार परिषद ने कहा है कि ब्रिटेन अपने यहां की दयनीय मानवाधिकार स्थिति के मद्देनज़र, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों में सदस्यता के लायक़ नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०१६ १२:५१ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन मानवाधिकार संगठनों में सदस्यता के लायक़ नहीं हैः ईरान

ईरान की न्याय पालिका की मानवाधिकार परिषद ने कहा है कि ब्रिटेन अपने यहां की दयनीय मानवाधिकार स्थिति के मद्देनज़र, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों में सदस्यता के लायक़ नहीं है।

ब्रितानी विदेश मंत्रालय की ओर से ईरान में वर्ष 2016 के पहले अर्ध में मानवाधिकार की स्थिति के बारे जारी की गयी निराधार रिपोर्ट की प्रतिक्रिया में ईरान की न्यायपालिका की मानवाधिकार परिषद ने एक बयान जारी किया। इस बयान में आया है, “बच्चों के हत्यारे ज़ायोनी शासन, आले ख़लीफ़ा शासन, सऊदी अरब और सीरिया में आतंकियों को ब्रिटेन की ओर से समर्थन ने यह साबित कर दिया है कि ब्रिटेन ने अंतर्राष्ट्रीय और इस्लामी मानदंड के अनुसार मानवाधिकार का उल्लंघन किया है।

मानवाधिकार विभाग ने कहा कि इराक़, अफ़ग़ानिस्तान, सीरिया, बहरैन और यमन में ब्रितानी सैनिकों के हाथों हज़ारों बेगुनाह महिलाओं और मासूम बच्चों की परोक्ष व अप्ररोक्ष रूप से हत्या की, मादक पदार्थ के तस्करों को फांसी से तुलना नहीं की जा सकती। (MAQ/N)