ईरान और बेल्जियम परमाणु सहयोग के लिए तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i23509-ईरान_और_बेल्जियम_परमाणु_सहयोग_के_लिए_तैयार
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अली अकबर सालेही ने बेल्जियम के विदेश मंत्री डिडियर रैंडरज़ से भेंटवार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१६ १५:२३ Asia/Kolkata
  • ईरान और बेल्जियम परमाणु सहयोग के लिए तैयार

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अली अकबर सालेही ने बेल्जियम के विदेश मंत्री डिडियर रैंडरज़ से भेंटवार्ता की है।

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में होने वाली इस बैठक में ईरान और बेल्जियम के बीच राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीक़ों की समीक्षा की गई। इस बैठक में तेहरान और ब्रसेल्स के बीच शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग के लिए इच्छा भी व्यक्त की गई।

 

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही और बेल्जियम के विदेश मंत्री डिडियर रैंडरज़ ने इस बात पर सहमति जताई कि दोनों देश व्यापक परमाणु समझौते के बाद वैज्ञानिक सहयोग के लिए तैयार हैं। साथ ही तेहरान और ब्रसेल्स ने यूरोपीय देशों के साथ संबंधों के विकास तथा द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग के बारे में भी चर्चा की।

 

उल्लेखनीय है कि ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख डॉक्टर अली अकबर सालेही यूरोपीय संघ के ऊर्जा आयुक्त एरिस केंथ के निमंत्रण पर बेल्जियम की यात्रा पर गए हुए हैं। यूरोपीय संघ का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में स्थित है। (RZ)