वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति पहुंचे तेहरान
Oct २२, २०१६ १५:५५ Asia/Kolkata
ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता के उद्देश्य से वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति शनिवार को तेहरान पहुंचे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निकोलस मादूरो शनिवार को पहले ईरान के राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी से भेंटवार्ता करेंगे। राष्ट्रपति रूहानी के साथ मादूरो, द्विपक्षीय संबन्धों, अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों और तेल की मंडियों में होने वाले नए परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श करेंंगे। वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस माूदरो शुक्रवार को अपनी चार दिवसीय यात्रा पर निकले थे जिसमें में सऊदी अरब, ईरान, क़तर और आज़बाइजान की यात्रा शामिल है। (QR)
टैग्स