पाकिस्तान में आतंकवादी धमाका, ईरान ने की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i28609-पाकिस्तान_में_आतंकवादी_धमाका_ईरान_ने_की_निंदा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त में आतंकवादी बम विस्फोट की कड़े शब्दों में आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०१६ २२:४३ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में आतंकवादी धमाका, ईरान ने की निंदा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त में आतंकवादी बम विस्फोट की कड़े शब्दों में आलोचना की है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शनिवार को होने वाले इस बम विस्फोट में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि क्षेत्र से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए सामूहिक संकल्प की ज़रूरत है। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान की सरकार और जनता के साथ हमदर्दी ज़ाहिर की है। 

याद रहे पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त के खज़दार ज़िले में शाह नूरानी दरगाह में भीषण बम विस्फोट में अब तक 52 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक के घायल होने की सूचना है। 

पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार मारे जाने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। (Q.A.)