ईरान भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i29077-ईरान_भारत_का_सबसे_बड़ा_तेल_आपूर्तिकर्ता_देश_है
भारत जारी नवंबर महीने के अंत तक आपात समय के लिए चालिस लाख बैरेल तेल ईरान से खरीद कर भंडारण करना चाहता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०१६ ०९:३३ Asia/Kolkata
  • ईरान भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है

भारत जारी नवंबर महीने के अंत तक आपात समय के लिए चालिस लाख बैरेल तेल ईरान से खरीद कर भंडारण करना चाहता है।

2016 में ईरान को भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बताया गया है। ईरान से भारत तेल आयात में अक्तूबर महीने में उससे पहले की तुलना में वृद्धि होकर 7 लाख 89 हज़ार बैरेल प्रतिदिन हो गया।

ब्रिटेन के एक पेट्रोल विशेषज्ञ एहसानुल हक ने इस बयान के साथ कि ईरान के पास भारत तेल निर्यात में वृद्धि के लिए अच्छा अवसर है, कहा कि तेल के मूल्यों का उचित होना और विशेष कन्सेशन ईरान से तेल खरीदने वालों का महत्वपूर्ण कारण है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत जारी नवंबर महीने के अंत तक आपात समय के लिए चालिस लाख बैरेल तेल ईरान से खरीद कर भंडारण करना चाहता है।

ज्ञात रहे कि प्रतिबंध के समय ईरान प्रतिदिन लगभग 10 लाख बैरेल तेल निकालता था जो अगले चार महीने में चालिस लाख बैरेल प्रतिदिन हो जायेगा। MM