भारतीय ड्रोन कश्मीर सीमा के निकट मारा गिराया, पाकिस्तानी सेना
-
पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी यह फ़ाइल फ़ोटो पाकिस्तानी सशस्त्र द्वारा भारत के मार गिराये गये ड्रोन की है
पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि भारतीय सैनिकों की मॉर्टर गोलाबारी से 4 पाकिस्तानी बच्चों के मरने के बाद कश्मीर क्षेत्र में भारत के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिम बाजवा ने शनिवार को कहा कि भारतीय ड्रोन नियंत्रण रेखा पार करके 60 मीटर पाकिस्तान में दाख़िल हो गया था जब उसे पाकिस्तानी सैनिकों ने मार गिराया और उसे अपने क़ब्ज़े में ले लिया।
इस बीच नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की मॉर्टर गोलाबारी में हताहत होने वाले बच्चों की संख्या उस वक़्त बढ़ कर चार हो गयी जब घाव सहन न कर पाने से एक और बच्चे की मौत हो गयी।
पाक नियंत्रित कश्मीर में स्थानीय अधिकारी राजा आरिफ़ महमूद ने मीडिया से कहा, “भारतीय सैनिकों की ओर से आज की फ़ायरिंग में मरने वालों की संख्या 4 हो गयी है।”
शनिवार को इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि सैनिकों ने भारत पर जवाबी फ़ायरिंग की है।
भारत-पाकिस्तान के सैनिकों के बीच फ़ायरिंग का तबादला ऐसी स्थिति में हुआ कि इससे एक दिन पहले पाकिस्तानी नौसेना ने दावा किया कि उसने अरब सागर में अपने जलक्षेत्र में, एक भारतीय पनडुब्बी के दाख़िल होने की कोशिश को नाकाम बनाया था। (MAQ/N)