ईरान की सीमा पर दाइश का सरग़ना ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i29983-ईरान_की_सीमा_पर_दाइश_का_सरग़ना_ढेर
ईरान के गुप्तचर मंत्री ने देश की सीमा पर दाइश के एक सरग़ना के मारे जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१६ १२:३१ Asia/Kolkata
  • ईरान की सीमा पर दाइश का सरग़ना ढेर

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने देश की सीमा पर दाइश के एक सरग़ना के मारे जाने की सूचना दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के गुप्तचर मंत्री सैयद महमूद अलवी ने कहा कि दाइश के इस सरग़ना का नाम अबू आएशा कुर्दी था जिसकी पहचान सेना ने बड़ी होशियारी से की और उसे मौत के घाट उतार दिया।

सैयद महमूद अलवी ने कहा कि अबू आएशा कुर्दी, ईरान की सीमा में प्रविष्ट होने के बाद तेहरान में घुसने के प्रयास में था किन्तु गुप्तचर विभाग ने समय रहते उसकी पहचान कर ली और उसे मौत के घाट उतार दिया।

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा कि ईरान की सेनाएं दुश्मनों को देश की शांति और सुरक्षा में विघ्न उत्पन्न करने की अनुमति नहीं देंगी। (AK)