ईरान आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रखेगा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i30031-ईरान_आतंकवाद_के_खिलाफ_जंग_जारी_रखेगा_विदेश_मंत्रालय_के_प्रवक्ता
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान तकफीरी आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष का दृढ़ संकल्प रखता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१६ २२:२२ Asia/Kolkata
  • ईरान आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रखेगा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान तकफीरी आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष का दृढ़ संकल्प रखता है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने मंगलवार की शाम ईरान के खोज़िस्तान प्रान्त में इराक के हिल्ला नगर में शहीद होने वाले ईरानी श्रद्धालुओं के अंतिम संस्कार के अवसर पर कहा कि तकफीरी आतंकवादियों ने अपनी अमानवीय कार्यवाहियां जारी रखते हुए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़ियारत को जाने वालों को निशाना बनाया है। 

उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार और जनता, तकफीरी आतंकवादियों के खिलाफ निरंतर लड़ाई जारी रखने का पक्का इरादा रखती है। 

उन्होंने कहा कि क्रूर आतंकवादियों , उनके समर्थकों और उन्हें आदेश देने वालों को इस समय भली भांति यह पता है कि क्षेत्रीय राष्ट्रों की चेतना के बाद उनका बुरा अंजाम होने वाला है। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की कार्यवाहियों का आतंकवादियों और उनके समर्थकों को बुरा नतीजा भुगतना होगा। 

याद रहे गत गुरुवार को इराक के हिल्ला नगर में एक पेट्रोल पंप पर आयल टैंकर में बम विस्फोट हुआ जिससे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में भाग लेने के लिए कर्बला जाने वाले सौ से अधिक श्रद्धालु शहीद और दसियों अन्य घायल हो गये।

आतंकवादी गुट दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। (Q.A.)