हलब की स्वतंत्रता, विजयों का चरम बिंदु हैः विलायती
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i31657-हलब_की_स्वतंत्रता_विजयों_का_चरम_बिंदु_हैः_विलायती
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने सीरिया के हलब नगर में आतंकियों के मुक़ाबले में मिलने वाली विजय को, विजयों का चरम बिंदु और इराक़ के मूसिल नगर की स्वतंत्रता की भूमिका बताया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १८, २०१६ १५:२९ Asia/Kolkata
  • हलब की स्वतंत्रता, विजयों का चरम बिंदु हैः विलायती

अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने सीरिया के हलब नगर में आतंकियों के मुक़ाबले में मिलने वाली विजय को, विजयों का चरम बिंदु और इराक़ के मूसिल नगर की स्वतंत्रता की भूमिका बताया है।

अली अकबर विलायती ने रविवार को लेबनान की एक न्यूज़ वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि हलब में मिलने वाली विजय, पिछले पांच साल में आतंकवाद से संघर्ष में मिलने वाली सबसे अहम विजय है और यह विजय, अन्य विजयों की भूमिका है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को निरंतर पराजय उठानी होगी और प्रतिरोध के मोर्चे के हित में विजयों का क्रम जारी रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार और ईरान की इस्लामी व्यवस्था की हित संरक्षण परिषद के रणनैतिक शोध केंद्र के प्रमुख ने कहा कि सऊदी अरब, क़तर, तुर्की, अमरीका और यूरोप ने हलब पर क़ब्ज़े के दौरान आतंकियों की मदद की थी।

ज्ञात रहे कि सीरिया का हलब शहर वर्ष 2012 से आतंकियों के क़ब्ज़े में था और गत सोमवार (12 दिसम्बर) को सीरियाई सेना और प्रतिरोध के बलों ने उसे आतंकियों के चंगुल से मुक्त करा लिया। (HN)