विश्व भर के पीड़ितों की सहायता, ईरान की नीति, बुरुजर्दी
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा कि पीड़ितों की सहायता और उनका समर्थन, ईरान की विदेश नीति का मूल सिद्धान्त है।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने सोमवार को तेहरान में यमन की क्रांति परिषद के सदस्य रिज़वान अलहैमी से मुलाक़ात में कहा कि ईरान ज़ायोनी, तकफीरी और वहाबी दुश्मनों से मुक़ाबला करने वालों की सहायता में संकोच नहीं करता।
उन्होंने इसी प्रकार सऊदी, अमरीकी, और ज़ायोनी शत्रुओं के मुक़ाबले में और एक असमान युद्ध में यमन की जन सेना की सफलताओं की बधाई देते हुए कहा कि साम्राजी और ज़ायोनी शक्तियों के एजेन्टों के मुक़ाबले में यमन की जनता की विजय इस्लामी जगत और विश्व के सभी स्वतंत्रता प्रेमियों की खुशी का कारण है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान यमन की पीड़ित जनता के लिए नैतक, राजनीतिक और मानवता प्रेमी सहायता जारी रखेगा।
यमन की उच्च क्रांति परिषद के सदस्य ने भी इस भेंट में ईरान की ओर से यमनी जनता को दी जा रही व्यापक सहायता पर आभार प्रकट करते हुए बल दिया कि यमनी जनता और सैनिक, व्यापक स्तर पर बमबारी और पूरी तरह से राजनीतिक, सैनिक व आर्थिक घेराबंदी के बावजूद सऊदी, अमरीका और ज़ायोनी एजेन्टों के सामने झुकने वाले नहीं हैं। (Q.A.)