सीरिया में युद्ध विराम बड़ी उपलब्धि हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32749-सीरिया_में_युद्ध_विराम_बड़ी_उपलब्धि_हैः_ज़रीफ़
शुक्रवार की सुबह से समूचे सीरिया में व्यापक युद्धविराम लागू हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३०, २०१६ ०५:२४ Asia/Kolkata
  • सीरिया में युद्ध विराम बड़ी उपलब्धि हैः ज़रीफ़

शुक्रवार की सुबह से समूचे सीरिया में व्यापक युद्धविराम लागू हो गया है।

ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सीरिया में होने वाले युद्धविराम समझौते के क्रियान्वयन का स्वागत करते हुए इस सहमति को बड़ी व महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ के ट्वीटर संदेश में आया है कि सीरिया में युद्धविराम सहमति एक बड़ी उपलब्धि है कि इस अवसर का लाभ उठाकर आतंकवाद की जड़ों को लक्ष्य बनाया और सीरिया संकट के समाधान के मार्ग को प्रशस्त किया जा सकता है।

इस समझौते के अनुसार शुक्रवार की सुबह से समूचे सीरिया में व्यापक युद्धविराम लागू हो गया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने गुरूवार को घोषणा की थी कि तेहरान, मॉस्को और अंकारा के मध्य समरसता सीरिया में युद्धविराम की सहमति का कारण बनी है और संयुक्त रूप से तीनों देशों ने इसके क्रियान्वयन को सुनिश्चित बनाने की ज़िम्मेदारी ली है।

ज्ञात रहे कि सीरिया संकट लगभग 6 वर्ष पहले से कुछ पश्चिमी और क्षेत्रीय देशों के आतंकवादी और सीरियाई सरकार के विरोधी गुटों के समर्थन से आरंभ हुआ है जिसमें दसियों हज़ार सीरियाई नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि लाखों बेघर हो चुके हैं और इसी प्रकार सीरिया की आधारभूत संरचनाओं को अरबों डॉलर की क्षति पहुंच चुकी है। MM