ईरान क्षेत्र की महत्वपूर्ण ताक़त, स्वीडन के प्रधानमंत्री
स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोवेन ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र की एक अहम ताक़त है।
स्वीडन के प्रधानमंत्री ने 11-12 फरवरी को ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी के निमंत्रण पर तेहरान का दौरा करने वाले हैं। ईरान व स्वीडन के मध्य सहयोग में विस्तार तथा क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय परिवर्तनों विशेष कर सीरिया संकट, उन की इस यात्रा के दौरान चर्चा के मुख्य विषय होंगे।
स्वीडन के प्रधानमंत्री के कार्यालय से सोमवार को जारी होने वाले एक बयान में कहा गया है कि ईरान बहुत पहले से मध्य पूर्व में स्वीडन के उत्पादनों का अच्छा बाज़ार रहा है और स्वीडन की बहुत सी कंपनियों बहुत समय से ईरान में उपस्थित हैं।
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोवेन ने सितम्बर 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में एक दूसरे से भेंट की थी।
उस भेंट में स्वीडन के प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के साथ संबंध विस्तार में रूचि प्रकट करते हुए कहा था कि उनका देश ईरान के साथ संबंधों का नया चरण आरंभ करने का इच्छुक है।
इस भेंट में राष्ट्रपति रूहानी ने भी कहा था कि ईरान व स्वीडन के मध्य संबंध विस्तार की कोई सीमा नहीं है। (Q.A.)