म्यांमार के मुसलमानों का समर्थन इस्लामी देशों का सामूहिक कर्तव्य हैः ईरान
ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इस्लामी जगत से एकजुट होकर म्यांमार के समुलमानों का समर्थन करने की अपील करते हुए इसे इस्लामी देशों का सामूहिक कर्तव्य बताया।
उन्होंने गुरुवार को मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की आपात बैठक में म्यांमार के मुसलमानों पर अत्याचार की निंदा करते हुए कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों के बच्चों के समुद्र में डूबने के दर्दनाक मंज़र पर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ख़ामोश बैठा रहा। उन्होंने इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों से मांग की कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए म्यांमार सरकार पर दबाव डालें ताकि वह रोहिंग्या मुसलमानों को उनका अधिकार दे।
ईरानी विदेश मंत्री ने इसी प्रकार रोहिंग्या मुसलमानों को तुरंत मानवीय सहायता भेजने की मांग की।
ग़ौरतलब है कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमान नागरिकता के अधिकार से वंचित हैं। इसी प्रकार उन्हें व्यापक स्तर पर भेदभाव, हिंसा और घृणा का सामना है। (MAQ/N)