जेसीपीओए से ईरान विरोधी आर्थिक प्रतिबंध समाप्त हुएः ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि परमाणु समझौते से ईरान विरोधी पश्चिम के एक पक्षीय प्रतिबंध समाप्त हो गये।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान वाणिज्य कक्ष की 22वीं बैठक में मंगलवार को कहा कि जेसीपीओए ने ईरान विरोधी आर्थिक रुकावटों को जो किसी सीमा तक परमाणु मामले से संबंधित थी, समाप्त कर दिया क्योंकि ईरान का मामला परमाणु बहाने से सुरक्षा परिषद में भेजा गया और फिर पूरी शक्ति के साथ ईरान विरोधी प्रतिबंध लगाए गये।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने ईरान के बारे में वैश्विक वातावरण को शांत करना, जेसीपीओए की एक सफलता बताया और कहा कि जेसीपीओए को कोई गंभीर ख़तरा नहीं है।
ईरान के विदेशमंत्री ने बल दिया कि जेसीपीओए की एक अन्य सफलता, ईरान के बारे में विश्व के मनोवैज्ञानिक वातावरण को शांत करना थी और यही कारण है कि ईरान का बुरा चाहने वालों ने हमेशा जेसीपीओए से पहले और बाद में यह प्रयास किया कि शांति स्थापित न हो सके।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अमरीका ने जेसीपीओए के अधिक बिन्दुओं को स्वीकार किया है, कहा कि कुछ अमरीकियों का यह मानना है कि ईरान के पास एक भी सेन्ट्रफ़्यूज मशीन नहीं होनी चाहिए, वार्ता के अंतिम दिनों तक वे कहते थे कि ईरान के पास कोई भी भारी पानी के संयंत्र नहीं होने चाहिए, उनका कहना था कि अमरीकी प्रतिबंध बड़ी पूंजी है किन्तु जेसीपीओए के क्रियान्वयन से यह सब उनके हाथ से निकल गया। (AK)