फ्रांस के विदेश मंत्री तेहरान पहुंचे
Jan ३१, २०१७ ००:१८ Asia/Kolkata
फ्रांस के विदेशमंत्री एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं।
फ्रांस के विदेश मंत्री जैक मार्क आयरो दो दिवसीय ईरान यात्रा के लिए सोमवार की शाम तेहरान पहुंचे हैं।
इस यात्रा के दौरान वह विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से भेंट के अलावा , राष्ट्रपति हसन रूहानी, संसद सभापति अली लारीजानी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी से भी मुलाकात करेंगे।
फ्रांस के विदेश मंत्री मंगलवार को, अपने ईरानी समकक्ष के साथ दोनों देशों के पहले आर्थिक सहयोग के संयुक्त आयोग में भाग लेगें और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे। (Q.A.)
टैग्स