ईरान ने उठाया जवाबी क़दम, अमरीकी टीम को वीज़ा देने से इंकार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35737-ईरान_ने_उठाया_जवाबी_क़दम_अमरीकी_टीम_को_वीज़ा_देने_से_इंकार
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अमरीका की ट्रंप सरकार की ओर से ईरान सहित सात मुस्लिम देशों पर लगाए गए वीज़ा बैन पर जवाबी कार्यवाही करते हुए ईरान में आयोजित हो रही अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अमरीकी कुश्ती टीम को वीज़ा देने से इंकार कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०३, २०१७ १२:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान ने उठाया जवाबी क़दम, अमरीकी टीम को वीज़ा देने से इंकार

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अमरीका की ट्रंप सरकार की ओर से ईरान सहित सात मुस्लिम देशों पर लगाए गए वीज़ा बैन पर जवाबी कार्यवाही करते हुए ईरान में आयोजित हो रही अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अमरीकी कुश्ती टीम को वीज़ा देने से इंकार कर दिया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शुक्रवार को इर्ना से बातचीत में कहा कि अमरीका की नई सरकार की नीतियों को देखते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी मजबूर होकर अमरीका की कुश्ती टीम के ईरान में प्रवेश को रोक दिया है।

ईरान में पश्चिमी प्रांत किरमान में 16 और 17 फ़रवरी को कुश्ती के मुक़ाबले होंगे।

ईरान के कुश्ती फ़ेडरेशन ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती फ़ेडरेशन को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रतियोगिता के लिए अमरीका की जगह किसी और टीम को ईरान आने का मौक़ा दिया जाए क्योंकि ईरान ने अमरीकी टीम को वीज़ा देने से इंकार कर दिया है।