ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की किसो को अनुमति नहींः रक्षामंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36233-ईरान_के_आंतरिक_मामलों_में_हस्तक्षेप_की_किसो_को_अनुमति_नहींः_रक्षामंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि ईरान अपने प्रतिरक्षा विकास के लिए किसी भी प्रकार की कार्यवाही में संकोच नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ११, २०१७ ०७:४८ Asia/Kolkata
  • ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की किसो को अनुमति नहींः रक्षामंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि ईरान अपने प्रतिरक्षा विकास के लिए किसी भी प्रकार की कार्यवाही में संकोच नहीं करेगा।

उन्होंने ईरान के उत्तरी क्षेत्र रश्त में एक कार्यक्रम में देश के मीज़ाइल परीक्षण के बारे में अमरीकियों की प्रतिक्रियाओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान विदेशियों को किसी भी स्थिति में इस बात की अनुमति नहीं देगा कि वह देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करें।

ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने कहा कि साम्राज्यवादियों की नीतियां, राष्ट्रों को धमकाना और उनके अधिकारों का हनन करना है। उनका कहना था कि ईरानी राष्ट्र का यह मानना है कि साम्राज्यवादियों से संघर्ष करने वाली राष्ट्रों की सहायता की जानी चाहिए।

रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान ने कभी भी सामूहिक विनाश, जैविक और आम विनाश के शस्त्रों के उत्पादन और उनके भंडारण का कभी भी प्रयास नहीं किया और न करेगा किन्तु साइबर स्पेस, समुद्र और साइबर क्षेत्र में वह किसी भी सीमा को स्वीकार नहीं करता और समस्त सीमाओं को तोड़ देगा। (AK)