राष्ट्रपति रूहानी बुधवार को कुवैत और ओमान का दौरा करेंगे
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी बुधवार को ओमान और कुवैत नरेश के निमंत्रण के बाद इन दोनों देशों का एक दिवसीय का दौरा करेंगे।
राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया प्रभारी परवेज़ इस्माईली ने फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपति रूहानी ओमान और कुवैत नरेश के निमंत्रण पर बुधवार को इन दोनों देशों का आधिकारिक दौरा करेंगे।
उनका कहना था कि राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी बुधवार की सुबह ओमान नरेश सुल्तान काबूस के आधिकारिक निमंत्रण पर राजधानी मसक़त जाएंगे। सुल्तान क़ाबूस की ओर से आधिकारिक स्वागत के बाद दोनों देशों के उच्चाधिकारियों और प्रतिनिधि मंडलों के मध्य महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।
उनका कहना था कि बुधवार की दोपहर बाद राष्ट्रपति रूहानी ओमान से कुवैत के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह कुवैत नरेश से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श करेंगे। परवेज़ इस्माईली का कहना था कि इस यात्रा के दौरान कुवैत के प्रतिनिध मंडल के साथ ईरानी प्रतिनिधि मंडल वार्ता करेगा।
उनका कहना था कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रूहानी के साथ कुछ मंत्री, राष्ट्रपति के कुछ सलाहकार और प्राइवेट सेक्टर के कुछ प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। (AK)