तुर्क राष्ट्रपति के बयान पर ईरान की आयी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36560-तुर्क_राष्ट्रपति_के_बयान_पर_ईरान_की_आयी_प्रतिक्रिया
ईरान ने तुर्क राष्ट्रपति के इराक़ में ईरान की भूमिका से संबंधित बहरैन में दिए गए बयान को ‘विशेष उत्तेजित माहौल’ में दिया गया बयान बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०१७ १४:१० Asia/Kolkata
  • तुर्क राष्ट्रपति के बयान पर ईरान की आयी प्रतिक्रिया

ईरान ने तुर्क राष्ट्रपति के इराक़ में ईरान की भूमिका से संबंधित बहरैन में दिए गए बयान को ‘विशेष उत्तेजित माहौल’ में दिया गया बयान बताया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने बुधवार को बल दिया कि तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान किसी भी व्यक्ति की तुलना में इराक़ सहित क्षेत्र में ईरान के सार्थक योगदान को अच्छी तरह जानते हैं।

उन्होंने कहा कि इराक़ की क़ानूनी सरकार की ओर से तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ कार्यवाही के निवेदन पर ईरान इराक़ की मदद कर रहा है। जैसा कि इन आतंकियों की शरारत का असर तुर्की में भी दिखाई दे रहा है।

 

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में स्थिरता व सुरक्षा ईरान की प्राथमिकता है और यह अभियान स्थिति की सही समझ और क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले और स्थिरता फैलाने वाले तत्वों तथा आतंकियों के समर्थकों की पहचान से ही संभव होगा।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी गुटों का छिप कर व खुल्लम खुल्ला समर्थन करने और उनके हथकंडे के रूप में इस्तेमाल के कारण ही क्षेत्र में अस्थिरता जारी है। (MAQ/N)