आतंकवादियों का अंतिम हथकंडा रक्पात हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38140-आतंकवादियों_का_अंतिम_हथकंडा_रक्पात_हैः_ईरान
ईरान ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में होने वाले आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि सीरिया में आतंकवादियों का अंतिम हथकंडा ख़ून बहाना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०१७ २१:०४ Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों का अंतिम हथकंडा रक्पात हैः ईरान

ईरान ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में होने वाले आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि सीरिया में आतंकवादियों का अंतिम हथकंडा ख़ून बहाना है।

शनिवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के बाबुस्सग़ीर मक़बरे के पास होने वाले आतंकवादी धमाके में 46 से अधिक इराक़ी तीर्थयात्री शहीद और 120 घायल हो गये थे।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने शनिवार को सीरियाई राष्ट्र और सरकार तथा इस घटना में शहीद और घायल होने वालों के परिजनों से सहृदयता व्यक्त करते हुए अंधा आतंकवाद, जनसंहार और महिलाओं तथा बच्चों सहित आम नागरिकों का ख़ून बहाना, आतंकवादियों का अंतिम हथकंडा है जो आतंकवादी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी निरंतर और लज्जाजनक पराजय के बाद पहले से अधिक अपना रहे हैं।

बहराम क़ासिमी ने कहा कि आतंकवादी और उसके खुले व गुप्त समर्थक भलिभांति इस बात से अवगत हैं कि सैन्य मोर्चा बुरी तरह पराजित होने की कगार पर है और इसीलिए वह इस प्रकार के अमानीय कृत्य करके शांति वार्ता की प्रक्रिया, पूरे दे में जारी संघर्ष विराम और देश में स्थिरता के व्यवहारिक होने को नुक़सान पहुंचाने का इरादा रखते हैं। (AK)