सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकवादी हमले की ईरान ने की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39406-सेंट_पीटर्सबर्ग_में_आतंकवादी_हमले_की_ईरान_ने_की_निंदा
ईरान ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर के मेट्रो स्टेशन में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए रूसी राष्ट्र से हमदर्दी जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०१७ १९:४५ Asia/Kolkata
  • सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकवादी हमले की ईरान ने की निंदा

ईरान ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर के मेट्रो स्टेशन में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए रूसी राष्ट्र से हमदर्दी जताई है।

सोमवार की रात ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने एक बयान में कहा कि निर्दोष लोगों का ख़ून बहाना और अशांति उत्पन्न करना, किसी भी उद्देश्य हो निंदनीय है।

क़ासमी ने उल्लेख किया कि ईरान ने आतंकवाद से मुक़ाबले पर हमेशा बल दिया है और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हमेशा विश्व समुदाय को सहयोग को उजागर किया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के बयान में आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए समस्त सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के संकल्प की ज़रूरत पर बल दिया गया है।

ग़ौरतलब है कि सेंट पीटर्सबर्ग शहर के मेट्रो स्टेशन में हुए बम धमाकों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोगों के घायल होने की भी ख़बर है।

एक चश्मदीद ने ट्विट किया है कि जब वह स्वचालित सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था तभी एक जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा स्टेशन दहल उठा। msm