ईरान ने की स्वीडन हमले की निंदा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि आतंकवाद का मुक़ाबला मिलकर की किया जा सकता है।
बहराम क़ासेमी ने स्वीडन में किये गए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि आतंकवाद जैसे अभिशाप की समाप्ति, दृढ़ संकल्प से ही संभव है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्व स्तर पर एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने किस प्रकार से पूरे विश्व में अशांति फैला रखी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इतना होने के बावजूद बड़े खेद के साथ कहना पड़ता हैं कि कुछ देश अभी भी आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहे हैं।
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के मध्यवर्ती इलाके में भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित एक डिपार्टमेंट स्टोर में ट्रक घुस गया। इस घटना में तीन लोग मारे गए और कई घायल हो गए। स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने कहा कि मध्य स्टॉकहोम में एक ट्रक ने डिपार्टमेंट स्टोर के बाहर लोगों को रौंद दिया जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। स्वीडिश रेडियो का कहना है कि तीन लोगों की मौत हुई है। यह ही कहा जा रहा है कि मरने वालों की संखया इससे अधिक है।