आतंकियों से झड़प, ईरान के सीमा सुरक्षा बल के 10 जवान शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40738-आतंकियों_से_झड़प_ईरान_के_सीमा_सुरक्षा_बल_के_10_जवान_शहीद
ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रान्त सीस्तान बलोचिस्तान में सीमा सुरक्षा बल के जवानों और सशस्त्र आक्रमण कारियों के मध्य होने वाली झड़प में ईरान के 10 सुरक्षा कर्मी शहीद हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१७ २०:४५ Asia/Kolkata
  • आतंकियों से झड़प, ईरान के सीमा सुरक्षा बल के  10 जवान शहीद

ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रान्त सीस्तान बलोचिस्तान में सीमा सुरक्षा बल के जवानों और सशस्त्र आक्रमण कारियों के मध्य होने वाली झड़प में ईरान के 10 सुरक्षा कर्मी शहीद हो गये हैं।

ईरान व पाकिस्तान की सीमा पर स्थित मीर जावा में  बुधवार की रात होने वाली इस झड़प में सीमा सुरक्षा बल के 3 जवान घायल भी हुए हैं।

स्थानीय पुलिस कमान ने एक बयान जारी करके बताया है कि गश्त के दौरान , आतकंवादियों ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर से सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर हमला किया और इस हमले के लिए दूर तक मार करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया गया इस लिए इस हमले की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान की सरकार पर है। 

सशस्त्र तस्करों और एजेन्टों ने हालिया वर्षों में पाकिस्तान की सीमा से ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई आतंकवादी कार्यवाही की है जिसमें दसियों ईरानी नागरिक और सीमा सुरक्षा बल के जवान शहीद हो चुके हैं। (Q.A.)