ईरान क्षेत्र का सबसे सुरक्षित देशः जवाद ज़रीफ़
Apr २९, २०१७ १४:४९ Asia/Kolkata
विदेशमंत्री ने कहा है कि पूंजी निवेश के लिए ईरान क्षेत्र का सबसे सुरक्षित देश है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि तेहरान के व्यापारिक साझेदारों को यह वास्तविकता समझनी चाहिए कि ईरान, क्षेत्र का सबसे सुरक्षित एवं शांत देश है।
विदेशमंत्री ने शनिवार को तेहरान में एक व्यापारिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक प्रगति एवं विकास और शांति एवं सुरक्षा के लिए ईरान, अपनी ही जनता पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रतिबंधों, युद्ध और आतंकवाद जैसी बुराइयों का मुक़ाबला करने के बावजूद ईरान ने अपनी शांति और सुरक्षा को बनाए रखा है।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका ने ईरान के अरबों डालर ज़ब्त कर लिए जो अन्तर्राष्ट्रीय डकैती के समान है।
टैग्स