ईरान और अफ़ग़ानिस्तान को दुश्मनों के षड्यंत्रों से होशियार रहना चाहिएः क़ासिमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41706-ईरान_और_अफ़ग़ानिस्तान_को_दुश्मनों_के_षड्यंत्रों_से_होशियार_रहना_चाहिएः_क़ासिमी
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने दुश्मनों के षड्यंत्रों के मुक़ाबले के तेहरान और काबुल की होशियारी की आवश्यकता पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१७ ११:०२ Asia/Kolkata
  • ईरान और अफ़ग़ानिस्तान को दुश्मनों के षड्यंत्रों से होशियार रहना चाहिएः क़ासिमी

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने दुश्मनों के षड्यंत्रों के मुक़ाबले के तेहरान और काबुल की होशियारी की आवश्यकता पर बल दिया।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने अफ़ग़ानिस्तान की आवा समाचार एजेन्सी से बात करते हुए ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के संबंधों की ओर संकेत किया और कहा कि आज की दुनिया में कुछ एेसे विध्वंसक तत्व हैं जो देशों विशेषकर इस्लामी देशों और पड़ोसी देशों के संबंधों को ख़राब करने के प्रयास में हैं और अनुमति न दें कि इस प्रकार के देश विशेषकर ईरान और अफ़ग़ानिस्तान जैसे देश जिनके बीच बहुत सी समानताएं पायी जाती हैं, अपने सहयोग को विस्तृत कर सकते हैं।

बहराम क़ासिमी ने कहा कि ईरान और अफ़़गानिस्तान को चाहिए कि वह अपने एेतिहासिक संबंधों और दोनों देशों के बीच पायी जाने वाली समानताओं की ओर होशियार रहें ताकि दुश्मन के षड्यंत्र विफल हो सकें।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बयान करते हुए कि अफ़ग़ानिस्तान आज एक स्वतंत्र देश है, बल दिया कि ईरान, अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता और जनता का सम्मान करके इस देश में अपने सहयोग जारी रखेगा।

श्री बहराम क़ासिमी ने इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान में अतिरिक्त सैनिक भेजने की अमरीकी नीति के बारे में कहा कि अमरीका की नीतियों के विध्वंसक परिणाम सामने आएंगे और यह क्षेत्र में अधिक समस्याओं के पैदा होने का कारण बनी है। (AK)