ट्रम्प से गर्मजोशी भरी मुलाक़ात से बढ़ा है तानाशाहों का दुस्साहस
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बहरैन के वरिष्ठ शीया धर्मगुरू पर सुरक्षा बलों के हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि रियाज़ में तानाशाहों से अमरीकी राष्ट्रपति की गर्मजोशी भरी मुलाक़ात का पहला नतीजा बहरैन के आम लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर भयावह हमला है।
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखा कि अमरीकी राष्ट्रपति ने रियाज़ में तानाशाहों से अपनी मुलाक़ात में उनका प्रोत्साहन किया है।
बहरैन के वरिष्ठ धर्मगुरू के विरुद्ध शाही सरकार बहुत दिनों से सक्रिय है लेकिन उन्हें जनता का भारी समर्थन प्राप्त होने के कारण शाही सरकार कुछ नहीं कर सकी थी।
बहरैन की सरकार को बहुत से हल्क़े चेतावनी दे चुके हैं कि वरिष्ठ धर्मगुरुओं का अपमान करने से बचे क्योंकि जनता के बीच उनका बड़ा सम्मान है और आम लोग भावनाएं आहत होने के नतीजे में शाही सरकर के विरुद्ध हर प्रकार की कार्यवाही करने के लिए तैयार हो सकते हैं।