ईरान व तुर्की का क्षेत्रीय सहयोग अत्यंत अहम हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i42404-ईरान_व_तुर्की_का_क्षेत्रीय_सहयोग_अत्यंत_अहम_हैः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि तेहरान व अन्कारा का क्षेत्रीय सहयोग बहुत अहम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०१७ ०४:२५ Asia/Kolkata
  • ईरान व तुर्की का क्षेत्रीय सहयोग अत्यंत अहम हैः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि तेहरान व अन्कारा का क्षेत्रीय सहयोग बहुत अहम है।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने बुधवार की शाम तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान के साथ टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि क्षेत्र के मामलों में तेहरान व अन्कारा द्विपक्षीय सहयोग और इसी तरह अहम क्षेत्रीय विषयों विशेष कर आस्ताना वार्ता प्रक्रिया में तेहरान, अन्कारा व माॅस्को का त्रिपक्षीय सहयोग अत्यधिक महत्वपूर्ण है और क्षेत्र की शांति व स्थिरत के लिए सहायक है। उन्होंने कहा कि पिछले चार बरस में ईरान व तुर्की के संबंधों को अधिक विकसित व प्रगाढ़ करने के लिए अहम क़दम उठाए गए हैं और दोनों देशों के आपसी व्यापारिक लेन-देन की दर वार्षिक 30 अरब डाॅलर तक पहुंचाने के लिए संबंधों और सहयोग में एक ऊंची छलांग की ज़रूरत है।

 

इस टेलीफ़ोनी वार्ता में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने पुनः राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर श्री रूहानी को बधाई दी और कहा कि ईरान व तुर्की के संबंध हमेशा विकास की ओर अग्रसर रहे हैं और इन संबंधों को द्विपक्षीय और क्षेत्रीय स्तर पर अधिक से अधिक मज़बूत बनाना बहुत अहम है। उन्होंने दोनों देशों के क्षेत्रीय सहयोग की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान व तुर्की क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए रूस व अन्य देशों की सम्मिलिति से आस्ताना वार्ता प्रक्रिया को अधिक तेज़ी से आगे बढ़ा सकते हैं। (HN)