ईरानी जनता धमकियों से नहीं डरतीः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i42460-ईरानी_जनता_धमकियों_से_नहीं_डरतीः_विदेशमंत्री
जनता की भारी उपस्थिति, झूठे प्रचारों, आरोपों और ईरानोफोबिया के समाप्त होने का कारण बनी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २६, २०१७ ०४:२४ Asia/Kolkata
  • ईरानी जनता धमकियों से नहीं डरतीः विदेशमंत्री

जनता की भारी उपस्थिति, झूठे प्रचारों, आरोपों और ईरानोफोबिया के समाप्त होने का कारण बनी है।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र मज़बूत और प्रतिरोधी है और वह अमेरिकी धमकियों से नहीं डरता।

उन्होंने गुरूवार को तेहरान में एक कार्यक्रम में बल देकर कहा कि वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन में 19 मई के चुनावों सहित मैदान में जनता की भारी उपस्थिति, झूठे प्रचारों, आरोपों और ईरानोफोबिया के समाप्त होने का कारण बनी है।

उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने दुनिया को दिखा दिया कि उसके साथ आदर व सम्मान की भाषा में बात करनी चाहिये और धमकी व अपमान की भाषा छोड़ देनी चाहिये।

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि ईरानी जनता सुरक्षा, स्वाधीनता व स्वतंत्रता, प्रगति और ज्ञान -विज्ञान एवं तकनीक में विकास के लिए अपने वैज्ञानिकों पर भरोसा करती है और वह दूसरों से नहीं लेती है। MM